RSSB 4th Class Question Paper 2025 Out: राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी प्रश्न पत्र हुआ जारी, इस तरह करें डाउनलोड

RSSB 4th Class Question Paper 2025 Out: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ग्रुप डी परीक्षा का प्रश्न पत्र अपने आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जारी कर दिया गया है।

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के 53749 पदों पर बंपर भर्ती निकाली गई थी। इस भर्ती का इंतजार काफी लंबे समय से छात्रों के द्वारा किया जा रहा था। इसके लिए अधिसूचना 12 दिसंबर 2024 को ही जारी किया गया था। परीक्षा संपन्न होने के बाद छात्र परीक्षा परिणाम को लेकर काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन विभाग के द्वारा प्रश्न पत्र अपनी वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है।

RSSB Group D Question Paper 2025: प्रश्न पत्र हुआ जारी


राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा अपने आधिकारिक वेबसाइट पर आरएसएसबी चतुर्थ श्रेणी ग्रुप डी परीक्षा प्रश्न पत्र को जारी कर दिया गया है। यह परीक्षा 19, 20 और 21 सितंबर 2025 को आयोजित की गई थी जिसका प्रश्न पत्र विभाग के आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

उम्मीदवार इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रश्न पत्र डाउनलोड कर सकते हैं, उत्तर कुंजी को विभाग के द्वारा अभी जारी नहीं किया गया है। तथा परीक्षा परिणाम भी बहुत जल्दी जारी कर दिया जाएगा, इसको लेकर कोई आधिकारिक अपडेट नहीं दिया गया है।

RSSB 4th Class Recruitment : महत्वपूर्ण तिथि

आरएसएसबी फोर्थ क्लास ग्रुप डी रिक्रूटमेंट 2024 का अधिसूचना 12 दिसंबर 2024 को जारी किया गया था तथा ऑनलाइन आवेदन 21 मार्च 2025 से लेकर 19 अप्रैल 2025 तक स्वीकार किया गया है।

फोर्थ क्लास ग्रुप डी के पद पर परीक्षा 19, 20 और 21 सितंबर 2025 को लिया गया है। जिसका एडमिट कार्ड 12 सितंबर 2025 को विभाग के आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया गया था। अब क्वेश्चन पेपर 21 सितंबर 2025 को जारी कर दिया गया है।

RSSB 4th Class (Group D): आवेदन शुल्क

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आवेदक को निम्नलिखित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा जो कि इस प्रकार से है –

  1. General, OBC, EWS (Creamy Layer) उम्मीदवार के लिए -₹ 600
  2. SC / ST, OBC, EWS (Non-Creamy Layer) उम्मीदवार के लिए- ₹ 400
  3. PWD उम्मीदवार के लिए- ₹400

यह भी पढ़े: Rajasthan Conductor Exam Date Notice 2025: राजस्थान परिचालक एग्जाम डेट हुआ घोषित, जाने कब से है परीक्षा|

RSSB 4th Class (Group D) : शैक्षणिक योग्यता

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी ग्रुप डी परीक्षा भर्ती हेतु आवेदक दसवीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए या इसके समकक्ष होना चाहिए।

RSSB 4th Class : प्रश्न पत्र कैसे करें डाउनलोड

RSSB 4th Class (Group D) प्रश्न पत्र डाउनलोड करने के लिए आपको नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा –

  1. सबसे पहले आप राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  2. उसके बाद उत्तर कुंजी विभाग/प्रश्न पत्र को खोजें।
  3. उसके बाद लिंक पर क्लिक करें।
  4. क्लिक करने के बाद अपना एप्लीकेशन आईडी या रोल नंबर और जन्मतिथि से लॉगिन करें।
  5. उसके बाद आपके होम स्क्रीन पर पीडीएफ ओपन हो जाएगा।

FAQs

  1. Q1. आरएसएसबी चतुर्थ श्रेणी ग्रुप डी परीक्षा 2025 कब आयोजित हुई थी?
  2. उत्तर: आरएसएसबी चतुर्थ श्रेणी ग्रुप डी परीक्षा 19, 20, 21 September 2025 को आयोजित हुई थी।
  3. Q2. मैं RSSB चतुर्थ श्रेणी ग्रुप डी परीक्षा क्वेश्चन पेपर 2025 कहां से डाउनलोड कर सकता हूं?
  4. उत्तर: अभ्यर्थी आरएसएसबी के आधिकारिक वेबसाइट https://rssb.rajasthan.gov.in से प्रश्न पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

Leave a Comment