RRB NTPC Recruitment 2025: रेलवे में 8850 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास से ग्रेजुएट तक अप्लाई करें!

RRB NTPC Recruitment 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC यानी नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी के लिए 8850 पदों पर भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्तियां पूरे देश के अलग-अलग ज़ोनल रेलवे और प्रोडक्शन यूनिट्स में होंगी।

इस बार भर्ती ग्रेजुएट लेवल (CEN 06/2025) और अंडरग्रेजुएट लेवल (CEN 07/2025) दोनों तरह के पदों पर होगी। पूरा डिटेल नोटिफिकेशन जल्द जारी किया जाएगा, लेकिन शॉर्ट नोटिस के हिसाब से आवेदन की प्रक्रिया अक्टूबर से शुरू होगी।

RRB NTPC Recruitment 2025: रेलवे में 8850 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास से ग्रेजुएट तक अप्लाई करें!

RRB NTPC Recruitment 2025 – विवरण

संगठन का नामरेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)
पद का नामNTPC
कुल पद8850
ग्रेजुएट लेवल5800
अंडरग्रेजुएट लेवल3050
आवेदन मोडऑनलाइन
योग्यता12वीं पास / ग्रेजुएट
उम्र सीमा18 से 33 साल (UG), 18 से 36 साल (Graduate)
चयन प्रक्रियाCBT-1, CBT-2, स्किल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल टेस्ट
ऑफिशियल वेबसाइटClick Here

महत्वपूर्ण तिथियां

ग्रेजुएट पोस्ट (CEN 06/2025) के आवेदन शुरू – 21 अक्टूबर 2025

अंडरग्रेजुएट पोस्ट (CEN 07/2025) के आवेदन शुरू – 28 अक्टूबर 2025

आवेदन की अंतिम तिथि (Graduate) – 20 नवम्बर 2025

आवेदन की अंतिम तिथि (Undergraduate) – 27 नवम्बर 2025

RRB NTPC Recruitment 2025 पदों का विवरण

ग्रेजुएट लेवल (कुल 5800 पद)

  • स्टेशन मास्टर
  • गुड्स ट्रेन मैनेजर
  • ट्रैफिक असिस्टेंट
  • चीफ कमर्शियल cum टिकट सुपरवाइजर
  • जूनियर अकाउंट असिस्टेंट cum टाइपिस्ट
  • सीनियर क्लर्क cum टाइपिस्ट

योग्यता

किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन

अंडरग्रेजुएट लेवल (कुल 3050 पद)

  • जूनियर क्लर्क cum टाइपिस्ट
  • अकाउंट्स क्लर्क cum टाइपिस्ट
  • ट्रेन क्लर्क
  • कमर्शियल cum टिकट क्लर्क

योग्यता

किसी भी मान्यता प्राप्त 12वीं पास

उम्र सीमा

ग्रेजुएट लेवल: 18 से 36 वर्ष

अंडरग्रेजुएट लेवल: 18 से 33 वर्ष

आरक्षित वर्गों को नियम अनुसार आयु में छूट मिलेगी।

यह भी पढ़े: Bihar Police CSBC Constable Recruitment 2025: बिहार पुलिस में 4128 पद पर निकली बंपर भर्ती, जाने पद और न्यूनतम योग्यता

RRB NTPC Recruitment 2025 चयन प्रक्रिया

  • CBT-1 (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट)
  • CBT-2
  • स्किल टेस्ट / टाइपिंग टेस्ट
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल टेस्ट

आवेदन शुल्क

GEN/OBC: ₹500 (पहले CBT देने के बाद ₹400 रिफंड)

SC/ST/महिला/एक्स-सर्विसमैन/ईWS/ट्रांसजेंडर: ₹250 (पहले CBT देने के बाद ₹250 रिफंड)

रेलवे नौकरी का सपना देखने वालों के लिए यह शानदार मौका है। 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक सभी उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Comment